योजनाओं का लाभ लेने जन कल्याण शिविरों में पहुंच रहे लोग
नई दिल्ली, जून 19 -- -शिविरों के पहले दिन 15186 लोगों ने समस्याओं का समाधान कराने के साथ योजनाओं की जानकारी ली नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। घर के नजदीक जन कल्याण शिविरों में लोग अपनी समस्याओं का निस्तारण कराने और योजनाओं का लाभ लेने पहुंच रहे हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि पहले दिन 42 शिविरों में 15186 लाेगों ने पहुंच कर अपनी समस्याओं का समाधान कराने के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी हासिल की। त्रिलोकपुरी स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय में लगे शिविर में सबसे अधिक 1280 लोग पहुंचे। इसके बाद ईस्ट लोनी रोड शिविर में 874 और सावित्री नगर में 841 नागरिकों की उपस्थिति दर्ज की गई। नजफगढ़ स्टेडियम, गोयला डेयरी रोड, पालम कॉलोनी और इंद्रपुरी जैसे केंद्रों पर भी सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर सेवाओं का लाभ उठाया। मुख्यमंत्री ने कह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.