चित्रकूट, मार्च 7 -- चित्रकूट। पहाड़ी ब्लाक क्षेत्र स्थित रायपुर बांगर गांव में एडीएम वित्त एवं राजस्व चंद्रशेखर ने पंचायत सचिवालय भवन परिसर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया। इसमें ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं गई। ग्रामीणों ने आवास की मांग के साथ बिजली के खंभे, नाली निर्माण एवं जलापूर्ति आदि की समस्या के संबंध में अवगत कराया। एडीएम ने भरोसा दिया कि जिन लोगों ने जो भी समस्याएं रखी है, उनको संबंधित विभाग के जरिए प्राथमिकता से निस्तारित कराया जाएगा। उन्होंने मौजूद अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश भी दिए। चौपाल में मौजूद विभागीय अधिकारियों ने विभागों के जरिए शासन से संचालित योजनाओं के संबंध में लोगों को जानकारी दी। एडीएम ने कहा कि शासन की समस्त योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपने बैंक खातों की ई-केवाईसी कराएं। आधार मोबाइल लिंकेज अनिवार्य रूप से करवा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.