गाजीपुर, अगस्त 14 -- गाजीपुर, संवाददाता। वित्तीय वर्ष 2026-27 मे मत्स्य विभाग की ओर से संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना संचालित है। इस योजना के तहत मध्याकार आरएएस रियरिंग यूनिट, बैकयार्ड आरएएस और पारंम्परिक मछुआरों के परिवारों के लिए आजीविका और पोषण सम्बन्धी सहायता परियोजनाओं के तहत के 24 अगस्त तक आवेदन कर सकते है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण ने बताया कि इस परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रकिया, आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख और विस्तृत विवरण को विभागीय वेबसाईट पर देखा जा सकता है। इस योजना मे यदि भविष्य मे कोई संशोधन होता है तो संशोधित प्राविधान लागू होगें। यह भी पढ़ें- मत्स्य संपदा योजना के लाभ को 24 तक आवेदन योजना मे पूर्व के वर्षो मे निरस्त या प्रतिक्षारत आवेदन वाले आवेदक फिर से आवे...