गुड़गांव, जनवरी 28 -- गुरुग्राम। गुरुग्राम जिला प्रशासन ने किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए एक बड़ी मुहिम शुरू की है। डीसी अजय कुमार ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में सभी कृषि आधारित सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए प्रत्येक किसान के पास एग्रीस्टैक फार्मर आईडी होना अनिवार्य है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिले के सभी गांवों में विशेष शिविर (कैंप) लगाए जा रहे हैं, जहां राजस्व और कृषि विभाग की टीमें मौके पर ही किसानों की आईडी बना रही हैं। डीसी अजय कुमार ने बताया कि एग्रीस्टैक फार्मर आईडी बनाने का मुख्य उद्देश्य किसानों की पहचान को डिजिटल रूप से सुरक्षित करना और बिचौलियों को खत्म कर लाभ सीधे उन तक पहुंचाना है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि भविष्य में पीएम किसान सम्मान निधि, बैंक ऋण, फसल क्षतिपूर्ति (मुआवजा), खाद-बीज पर मिलने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.