गाजीपुर, अप्रैल 11 -- दुल्लहपुर। क्षेत्र के जमसड़ा मोड़, चुरामनपुर मुस्तफाबाद उर्फ बड़ागांव की बासफोर बस्ती में भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा सप्ताह और "गांव चलो संपर्क अभियान" के तहत घर-घर जनसंपर्क किया गया। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। जिला उपाध्यक्ष राजेश सोनकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशहित में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, जिससे भारत का सम्मान बढ़ा है। इस अभियान में गुलाब कुशवाहा, मनोज यादव, सरवन सिंह, सुरेश चौहान, राममूर्ति बासफोर, विंध्याचल कन्नौजिया, प्रिंस राव और संतोष चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...