रांची, फरवरी 6 -- रातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के तिगरा मैदान में शुक्रवार को जिला स्तरीय किसान मेला का आयोजन किया गया। मेले में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि, सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कांग्रेस महासचिव अजय नाथ शाहदेव एवं जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। किसानों को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि वर्तमान समय में सबसे अधिक योजनाएं कृषि एवं सहकारिता विभाग में संचालित हो रही हैं, जिनका लाभ किसानों को उठाना चाहिए। उन्होंने बताया कि सोलर पंप से लेकर ट्रैक्टर तक किसानों को सब्सिडी पर उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन जागरूकता के अभाव में कई किसान इन योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.