योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे:डीएम
रायबरेली, जुलाई 16 -- रायबरेली, संवाददाता। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं संस्थानों की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन, छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, छात्रावास तथा वृद्धाश्रम समेत विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन कराने को कहा। डीएम ने वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन एवं निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी पात्र लाभार्थियों को समय से योजना का लाभ उपलब्ध कराया जाए। यह भी पढ़ें- Ara News: जीवित व्यक्ति को मृत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.