योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाएं
वाराणसी, जून 3 -- वाराणसी। एमएसएमई राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ संबंधित लोगों तक पहुंचाया जाए। सर्किट हाउस में मंगलवार को समीक्षा के दौरान उन्होंने उद्योग विभाग के अधिकारियों को यह निर्देश दिया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, एक जनपद एक व्यंजन योजना आदि की समीक्षा की गई। हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत पारंपरिक व्यवसाय से जुड़े कारीगरों को अधिक से अधिक संख्या में प्रशिक्षण एवं टूलकिट प्रदान किया जाए। इस दौरान अपर आयुक्त उद्योग हरीश प्रताप सिंह, संयुक्त आयुक्त मोहन कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.