प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 13 -- उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की जनसुनवाई की। उन्होंने कहा कि अधिकारी, कर्मचारी शासन की योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं तक हर हाल में पहुंचाएं। जनसुनवाई के दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य ने महिलाओं को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। कहा कि महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में महिला आयोग पूरी तरह समर्पित है। सुनवाई के दौरान कई मामलों में संबंधित पुलिस थानों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए और लंबित मामलों में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए समय-सीमा निर्धारित की। जनसुनवाई में 20 महिलाओं ने आयोग की सदस्य के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराई। महिला आयोग की सदस्य ने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.