विकासनगर, सितम्बर 18 -- भाजपा ओबीसी मोर्चा चकराता विधानसभा के कालसी मंडल की ओर से शुक्रवार को लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों ने भाग लिया। वक्ताओं ने योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा देहरादून ग्रामीण की जिला प्रभारी मुनेश पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार समाज के विभिन्न वर्गों के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। इनका उद्देश्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और कल्याण का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने लाभार्थियों से योजनाओं की जानकारी आसपास के पात्र लोगों तक पहुंचाने की अपील की। जिलाध्यक्ष वीरता गुरुंग ने लाभार्थियों को सम्मानित क...