गाजीपुर, मई 7 -- सिधागरघाट, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड कासिमाबाद के प्रधान संघ पदाधिकारियों के साथ बुधवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार राय ने की। इसमें विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में मनरेगा कार्य, फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री आवास योजना और 'भूसा दान अभियान प्रमुख मुद्दे रहे। प्रधान प्रतिनिधि हरेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि ग्राम प्रधानों की मेहनत और ईमानदारी से विकासखंड को जनपद में अग्रणी स्थान मिला है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में मनरेगा में 100 प्रतिशत से अधिक प्रगति, फार्मर रजिस्ट्री में द्वितीय स्थान और आवास योजना में शत-प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- जनगणना एक महत्वपूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.