योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाना प्राथमिकता : सत्येन्द्र बारी
आजमगढ़, अगस्त 30 -- आजमगढ़, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येन्द्र कुमार बारी 'बीनू' ने रविवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर ग्रामीणों से संवाद किया। शासन की योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया। उन्होंने ग्राम बयासी में आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह एवं काव्य गोष्ठी में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में रचनाकार रोहित राही की पुस्तक 'जिंदगी तुम बिन अधूरी' का विमोचन किया । इसके अलावा ग्राम चिउटहरा, बेइली बाजार में आयोजित जन-चौपाल में पिछड़ा आयोग के सदस्य ने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। उन्होंने प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.