बगहा, जून 15 -- सिकटा। प्रखंड कार्यालय में 17-18 जून को दो दिवसीय प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर की सफलता हेतू बैठक की गई। अध्यक्षता बीडीओ अजीत कुमार रौशन की।।बैठक में बीडीओ श्री रौशन ने बताया कि शिविर का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना और लंबित मामलों का त्वरित नष्पिादन करना है।शिविर में आयुष्मान भारत,सामाजिक सुरक्षा पेंशन,पीएम आवास,पीएम सूर्य घर योजना,किसान क्रेडिट कार्ड, छात्रवृत्ति व मुख्यमंत्री उद्यमी योजना समेत योजनाओं के आवेदन लिए जाएंगे। लाभार्थियों को आवेदन, निबंधन,सत्यापन,ई-केवाईसी व लाभ वितरण की सुविधा एक ही स्थान पर मिलेगी।प्रत्येक योजना के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए जाएंगे।उन्होंने ने लोगों से आधार कार्ड,राशन कार्ड,बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर व आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर लाभ उठ...