गिरडीह, मार्च 8 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को गंगापुर में की गई। बैठक में प्रखंड कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष निरंजन तिवारी ने की। सभी कार्यकर्ताओं ने प्रस्ताव दिया कि सरकार की योजनाएं प्रखंड में सुचारु रूप से नहीं चलने पर सभी ने नाराजगी जताई और इसकी निंदा की। प्रखंड कमेटी के सभी सदस्यों ने बताया कि सरकार 15वीं वित्त के द्वारा चलाई जा रही योजनाएं जन उपयोगी नहीं दिख रही है। साथ ही कहा कि धनवार प्रखंड कार्यालय में एक स्थान पर कई सालों से कर्मी मौजूद हैं। इसे ट्रांसफर नहीं किया जा रहा है। मनरेगा के तहत पशु शेड निर्माण में वैसे लाभुकों को मैटेरियल पेमेंट दिया जाता है जिसकी साठ गांठ प्रखंड के पदाधिकारी के साथ है। शेड में भी जेई मनमानी तरीके से एमबी बुक करते हैं। कहा गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.