रुडकी, मई 4 -- रुड़की। लाठरदेवा शेख के उपप्रधान एजाज अहमद ने कहा कि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। आरोप है कि मुद्दे उठाने पर बैठकें नहीं होती और अगर होती हैं तो विवाद की स्थिति बन जाती है। उन्हों ने साप्ताहिक पीठ के टेंडर में भी अनियमितता और मिलीभगत का आरोप लगाया। सफाई कर्मचारी सोमपाल ने वेतन कटौती का आरोप लगाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...