योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जागरूकता रथ रवाना
पूर्णिया, अगस्त 20 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। गुरु संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर जिले में समरसता संकल्प अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत बुधवार को जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने समाहरणालय परिसर से चार जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 18 अगस्त 2026 से 15 फरवरी 2027 तक चलेगा। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार ने बताया कि जागरूकता रथ जिले की सभी पंचायतों के अनुसूचित जाति टोलों में जाकर लोगों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करेगा। उन्होंने बताया कि 27 अगस्त से 15 फरवरी तक सभी अनुसूचित जाति टोलों में संत रविदास विकास शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में पात्र लाभुकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इनमें राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, विद्यालय में नामांकन, आंगनबाड़ी, जन्म-म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.