हल्द्वानी, जनवरी 9 -- भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पैटना में शुक्रवार को बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विधायक राम सिंह कैड़ा, प्रभारी सीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी और ब्लॉक प्रमुख केडी रुवाली ने लोगों की समस्याओं को सुना। विधायक ने जल जीवन मिशन योजना के हर गांव में पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने को कहा। दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा ने अधिकारियों से लोगों की समस्याओं को गंभीरता से हल करने को कहा। शिविर में विभिन्न विभागों के ओर से प्रमाण पत्र बनाए गए और लोगों के स्वास्थ्य की जांच भी की गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष मनोज सुयाल, जिला पंचायत सदस्य प्रमोद कोटलिया, एसडीएम अंशुल भट्ट, बीडीओ देशराज शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.