आरा, नवम्बर 28 -- आरा। जिला कृषि टास्क फोर्ट की बैठक में कृषि से जुड़ी योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने का आदेश दिया गया। साथ ही इसकी समीक्षा की गई। डीडीसी गुंजन सिंह की ओर से जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। इस दौरान डिजिटल फसल सर्वे, रबी फसल हेतु बीज वितरण, उर्वरक उपलब्धता, कृषि यांत्रिकीकरण, मिट्टी जांच कार्य, आत्मा की योजनाएं तथा उद्यानिकी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। उर्वरक दुकानों की नियमित जांच, कृषकों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बढ़ाने तथा सभी योजनाओं में शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने पर जोर दिया गया। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी डॉ नीरज कुमार, उप परियोजना निदेशक राणा राजीव रंजन कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी मदन सिंह समेत कई मौजूद थे। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...