चाईबासा, मई 15 -- चाईबासा। सिंहभूम सांसद जोबा मांझी ने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। सांसद गुरुवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में बोल रही थीं। उन्होंने बैठक में विगत बैठक में दिए निर्देशों के अनुपालन प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों को पारंपरिक रूप से शॉल ओढ़ाकर एवं पौध व वेजिटेबल बास्केट भेंट कर स्वागत किया गया। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, लंबित योजनाओं की प्रगति, बुनियादी सेवाओं की उपलब्धता और जन समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। समीक्ष...