योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करें : गुलाब देवी
अमरोहा, जुलाई 31 -- जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी शुक्रवार दोपहर जिले के एक दिवसीय दौरे पर अमरोहा पहुंची। कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। कहा कि औपचारिकता से दूर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत माता-पिता के निधन से प्रभावित दो बच्चों को 2500 रुपये प्रतिमाह सहायता के लिए प्रमाण पत्र व कोविड-19 के दौरान माता अथवा पिता में से किसी एक का निधन होने वाले आठ बच्चों को लैपटॉप का वितरण किया। समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री ने निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्र में निर्मित शौचालयों का स्थलीय निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति एवं उपयोगिता का आंकलन करें। यह भी पढ़ें- Amroha News: प्रभारी मंत्री गुलाब देवी का आज जिले में दौरा पौधरोपण महाभियान के तहत लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.