बलरामपुर, जून 26 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पशुपालन विभाग, पंचायती राज विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, वीबी जिरामजी व ग्रामीण आजीविका मिशन की संयुक्त समीक्षा बैठक की गई। यह भी पढ़ें- ग्राम पंचायतों के प्रशासक अपनी विकास कार्ययोजना जल्द जमा करेंबैठक का उद्देश्य डीएम ने बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए। बैठक में पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के सभी गौ आश्रय स्थलों में पेयजल, हरे चारे तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पशुओं के संरक्षण...