लातेहार, नवम्बर 18 -- लातेहार, संवाददाता। डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री जनमन धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, समेकित जनजाति विकास अभिकरण, झारखंड ट्राइबल डेवलपमेंट सोसाइटी और कल्याण विभाग के द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की सोमवार को समीक्षा की गई। बैठक में डीसी ने लाभुकों तक योजनाओं का अधिकतम लाभ सुचारू रूप से पहुंचाने का निर्देश दिया। कहा कि लंबित मामलों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाये। उन्होंने प्रत्येक योजना के लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। आगे कहा कि स्वास्थ्य एवं कल्याण से जुड़ी योजनाओं में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीसी ने पीएम जनमन एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत प्राप्त आवेदनों के त्वरित अनुमोदन, लाभुकों के सत्यापन व सहायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.