छपरा, जनवरी 16 -- डीपीओ ने की प्रधानाध्यापकों की आपात बैठक, 48 घंटे में विपत्र व उपयोगिता जमा करने का दिया अल्टीमेटम छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के विद्यालयों में योजनाओं और विकास की राशि का विपत्र जमा नहीं करने वाले हेडमास्टरों के खिलाफ विभाग बेहद गम्भीर है। लंबित उपयोगिता को लेकर शुक्रवार को डीपीओ अजीत अमर हरिजन ने प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर 48 घंटे के अंदर लंबित विपत्र जमा करने का निर्देश दिया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना के सचिव के आदेश के आलोक में जिले में योजना व लेखा शाखा द्वारा संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विद्यालय प्रमुखों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि लंबित विपत्र और उपयोगिता प्रमाण पत्र 48 घंटे के भीतर अनिवार्य रूप से कार्यालय में जमा करे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.