सिमडेगा, दिसम्बर 25 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। झारखंड कैबिनेट में पेसा कानून 2025 को मंज़ूरी दिए जाने की खुशी में गुरुवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। मौके पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। मौके पर विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि पेसा कानून को लेकर विपक्ष लंबे समय से सिर्फ राजनीति करता रहा है। जबकि यह कानून आदिवासी समाज के अधिकारों से जुड़ा है। अब कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद ग्राम सभाएं सशक्त होंगी। स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ेगी और जनजातीय क्षेत्रों में विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह कानून आदिवासी समाज को केवल अधिकार नहीं देता बल्कि उन्हें अपने गांव, जल-जंगल-जमीन और संसाधनों पर निर्णय लेने की ताकत भी देता है। अब सरकार ऊपर से नहीं, नीचे से चलेगी। जनत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.