फरीदाबाद, फरवरी 3 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-56 और 56ए में जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से बारिश के निकासी की योजना तैयार की गई है। योजना के तहत क्षेत्र में पांच रिचार्ज वेल बनाए जाएंगे, जिससे बरसात के पानी का बेहतर निस्तारण हो सकेगा और भूजल स्तर बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। मानसून के दौरान दोनों सेक्टरों में जलभराव की भारी समस्या रहती है। सड़कों पर घुटनों तक पानी भर जाता है, जिससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार सड़कों पर पानी भर जाने से वाहन खराब हो जाते हैं और पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को होती है। वहीं दूसरी तरफ शहर का भूजल स्तर लगातार गिर रहा है। एनआईटी के कई इलाको...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.