योग हमारी प्राचीन धरोहर: मंजू कुमारी
गिरडीह, जून 21 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड अंतर्गत इंदिरा गांधी उच्च विद्यालय जमुआ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। योग प्रशिक्षक धर्मवीर राय के मार्गदर्शन में विभिन्न आसन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया गया। मौके पर जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि यह मानसिक शांति और स्वस्थ जीवन जीने की एक प्राचीन भारतीय पद्धति है, उन्होंने सभी से योग को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आग्रह किया। भाजपा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक रूप से सुदृढ़, मानसिक रूप से संतुलित एवं सामाजिक रूप से जागरूक बनाता है। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बर्मामाइंस में भव्य योग शिविर, शामिल हुए कुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.