अलीगढ़, जून 22 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ''योगा फॉर हेल्दी एजिंग'' थीम के तहत अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास कर योग के महत्व को बताया। यह भी पढ़ें- योग से निरोगी जीवन का संदेश, उत्साह के साथ मनाया गया योग दिवस बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जो हमें स्वस्थ, संतुलित एवं अनुशासित जीवन का मार्ग दिखाती है। उन्होंने कहा कि योग की परंपरा ऋषि-मुनियों के समय से चली आ रही है और आज यह पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन का संदेश दे रही है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का ह...