नई दिल्ली, जून 19 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून पुलिस लाइन में आयोजित 'रन फॉर योगा' कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। यह आयोजन 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, सकारात्मक सोच और योग को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त अभियान है। उन्होंने कहा कि योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सदियों से योग, आध्यात्मिक साधना और ऋषि-मुनियों की तपस्थली रही है। यहां की आध्यात्मिक परंपरा और प्राकृतिक वातावरण मानवता को स्वास्थ्य, संतुलन और सकारात्मक जीवन का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्...