योग स्वस्थ्य व संतुलित जीवन का आधार
बागेश्वर, जून 21 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जनपद बागेश्वर में स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग थीम पर विभिन्न स्थानों पर भव्य योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम नुमाइशखेत मैदान में आयोजित हुआ, जिसका शुभारंभ विधायक पार्वती दास ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, जिलाधिकारी अपूर्वा पांडेय, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा, अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर योग का संदेश दिया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया तथा नियमित योग के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.