चाईबासा, जून 22 -- चाईबासा, संवाददाता। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम चाईबासा में जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त मनीष कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, सिविल सर्जन डॉ. जूझार माझी एवं अपर उपायुक्त किस्टो कुमार बेसरा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने योग के माध्यम से स्वस्थ एवं निरोग समाज के निर्माण का संकल्प लिया। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि योग स्वस्थ, संतुलित व सकारात्मक जीवन का आधार है। यह भी पढ़ें- योग स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन का आधार - उपायुक्त योग भारत की प्राचीन सांस्कृत...