योग स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन का आधार - उपायुक्त
चाईबासा, जून 21 -- चाईबासा। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त मनीष कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, सिविल सर्जन डॉ. जूझार माझी एवं अपर उपायुक्त किस्टो कुमार बेसरा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं गुब्बारे उड़ाकर किया गया।प्रशिक्षकों सुमित विश्वकर्मा एवं सोम कुमार नायक ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, शवासन सहित विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का आधार है। यह भी पढ़ें- कोल्हान विश्वविद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.