गंगापार, जून 21 -- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर क्षेत्र के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर योगाभ्यास के कार्यक्रम कर लोगों को दैनिक जीवन चर्या में योग अपनाने की सलाह दी गई। योग के माध्यम से ही रोगों और बुढ़ापे पर काबू पाने की नसीहत भाजपा नेता योगेश शुक्ला ने दी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मांडा के भरारी लालगंज मार्ग पर स्थित दशमियहवा पहाड़ के शिवालय पर भाजपा मांडा मंडल अध्यक्ष लीलावती गुप्ता द्वारा आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता योगेश शुक्ला ने मौजूद मांडा मंडल के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से दैनिक जीवन चर्या में योग को अपनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर निरोगी जीवन का संदेश कहा कि योग के माध्यम से हम विभिन्न अनपेक्षित रोगों और बुढ़ापे पर काबू पा सक...