बिहारशरीफ, जून 21 -- योग से स्वस्थ शरीर और स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण संभव : डॉ. उपेंद्र हरनौत हाई स्कूल मैदान में समर कैंप सह योग शिविर में छात्रों और खिलाड़ियों ने किया योग फोटो: हरनौत योग : हरनौत हाई स्कूल मैदान में रविवार को समर कैंप सह योग शिविर में शामिल छात्र और खिलाड़ी। हरनौत, निज संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को हरनौत हाई स्कूल मैदान में समर कैंप सह योग शिविर लगा। इसमें दर्जनों छात्रों और खिलाड़ियों ने योग किया। यह भी पढ़ें- हिलसा चिल्ड्रेन पार्क में लोगों ने किया योगाभ्यासमुख्य अतिथि का उद्बोधन मुख्य अतिथि आरपीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. उपेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की कला है। योग से स्वस्थ शरीर का निर्माण होता है और स्वस्थ शरीर से ही एक मजबूत एवं समृद्ध राष्ट्र का निर्...