मेरठ, जून 21 -- मेरठ। राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय, मेरठ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। वर्ष 2026 की थीम 'स्वस्थ आयु के लिए योग' के अनुरूप आयोजित कार्यक्रम में संग्रहालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कर योग के महत्व को आत्मसात किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संग्रहालय के प्रभारी एवं उपनिदेशक रोशन बहादुर ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ मानसिक शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा भी प्राप्त करता है। यह भी पढ़ें- योग दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन में सामूहिक योगाभ्यास, एड...