धनबाद, जून 13 -- कतरास, प्रतिनिधि। मारवाड़ी महिला समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को पचगढ़ी बाजार स्थित प्रियदर्शनी पथ के सत्संग भवन में मानव जीवन में योग का महत्व विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योगपीठ हरिद्वार की योग शिक्षिका रितु अग्रवाल ने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग तनावमुक्त एवं स्वस्थ जीवन का सबसे प्रभावी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से शरीर निरोग रहता है, मानसिक एकाग्रता बढ़ती है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को दैनिक जीवन में योग अपनाने की भी सलाह दी। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर एसएसबी जवानों ने किया योगाभ्यास कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष प्रियंका चौधरी सहित व...