सहारनपुर, जून 17 -- सहारनपुर। इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित सात दिवसीय योग महोत्सव के द्वितीय दिवस भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक परंपरा के अनुसार महामृत्युंजय मंत्र के सामूहिक उच्चारण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्ज्वलन मुख्य अतिथि डॉ. राजीव कुमार, परीक्षा नियंत्रक, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, विशिष्ट अतिथि अनूप कुमार, उप-रजिस्ट्रार, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. संदीप गुप्ता, क्रीड़ा अधिकारी, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, योगाचार्य श्री विनीत चौधरी तथा संस्थान की प्राचार्या डॉ. अंजू वालिया ने संयुक्त रूप से किया। योगाचार्य विनीत चौधरी ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान क्रियाओं का अभ्यास कराया। यह ...