सीतामढ़ी, जून 21 -- मनीष झा सीतामढ़ी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविवार को श्री राधा कृष्ण गोयनका महाविद्यालय परिसर में सामूहिक योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ और निरोग जीवन का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बर्मामाइंस में भव्य योग शिविर, शामिल हुए कुलवंत सिंह बंटीयोग शिविर का संचालन योग शिविर की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपलाल बघेला ने की, जबकि 12 वर्षों के विश्वास, विकास और जनकल्याण कार्यक्रम के जिला संयोजक एवं भाजपा जिला महामंत्री चुनचुन सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। योग प्रशिक्षक डॉ. विमलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतिभागियों ने विभि...