हरिद्वार, जून 21 -- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पालिका शिवालिक नगर कार्यालय परिसर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में सभासदों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया। इस अवसर पर राजीव शर्मा ने कहा कि योग भारत की सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से वैश्विक पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम बुल्लर, महामंत्री पंकज चौहान, अंशुल शर्मा, देव विख्यात भाटी, अजय मलिक, सभासद वीरेंद्र अवस्थी, हरिओम, नूतन वर्मा, राधेश्य...