योग से स्वस्थ, अनुशासित और जागरूक समाज का निर्माण संभव : कुलपति
वाराणसी, जून 16 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के भारत अध्ययन केंद्र में सोमवार को केंद्रीय आयुष मंत्रालय और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, नई दिल्ली के सहयोग से योग महोत्सव का छठा काउंटडाउन दिवस आयोजित हुआ। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि योग भारत की संस्कृति, आध्यात्मिकता और ज्ञान परम्परा की जीवंत अभिव्यक्ति है। उन्होंने शिक्षकों, शोधार्थियों और नागरिकों से नियमित योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि योग से स्वस्थ, सशक्त, अनुशासित एवं जागरूक समाज का निर्माण संभव है। मुख्य अतिथि प्रो. कृष्णकान्त शर्मा ने कहा कि योग मानवता को स्वस्थ, शांतिपूर्ण एवं संतुलित जीवन प्रदान करने की अद्भुत विधा है। कला संकाय प्रमुख प्रो. सुषमा घिल्डियाल ने कहा कि योग शारीरिक स्वास्थ्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.