कानपुर, अप्रैल 12 -- कानपुर। सोसाइटी फॉर प्रिवेंशन एंड अवेयरनेस ऑफ डायबिटीज के तत्वावधान में टाइप-1 मधुमेह से पीड़ित बच्चों के लिए आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का रविवार को समापन हुआ। दूसरे दिन की शुरुआत ध्यान, योग और मॉर्निंग वॉक से हुई। दिल्ली के अनिल कुमार वेदवाल ने कहा कि रोज 30 मिनट योग करने से शुगर नियंत्रण में रहती है। इंसुलिन की जरूरत भी कुछ हद तक कम हो सकती है। डॉ. ऋषि शुक्ल ने बच्चों को नियमित मेडिटेशन के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने उनके साथ 5 किमी की डायबिटीज वॉक भी की। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने टाइप-1 मधुमेह प्रबंधन और आत्मविश्वास बढ़ाने पर जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...