औरंगाबाद, जून 22 -- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित गौतम बुद्ध भवन में मेरा युवा भारत, नेहरू युवा प्रखंड परिषद गोह एवं एकल विद्यालय अभियान के संयुक्त तत्वावधान में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एकल विद्यालय अभियान के दक्षिण बिहार के अध्यक्ष अवधेशनंदन द्विवेदी एवं साहित्यकार डॉ. रविनंदन ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग शरीर की आंतरिक और बाह्य गतिविधियों को संतुलित कर उसे स्वस्थ एवं निरोग बनाता है। उन्होंने सभी लोगों से नियमित योग करने की अपील की। योग प्रशिक्षक विजय कुमार ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा बताया कि किस प्रकार योग कई बीमारियों से बचाव में सहायक होता है। यह भी पढ़ें- योग करने से विभिन्न प्रकार के रोगों से बचा जा सकता कार्यक्रम में शिक्षक...