योग से शरीर में बढ़ती है ऊर्जा : डॉ. अमरजीत
बलरामपुर, मई 13 -- बलरामपुर। नगर के बड़ा परेड ग्राउंड में बुधवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं, युवाओं व बुजुर्गों ने भाग लिया। शिविर में विभिन्न योगासन, प्रणायाम व ध्यान का अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षक ने लोगों को नियमित योगाभ्यास करने की सलाह दी। कहा कि इससे शरीर में ऊर्जा बढ़ती है। उन्होंने भीषण गर्मी में पेय पदार्थों का अधिक सेवन करने की सलाह दी। योग प्रशिक्षक डॉ. अमरजीत ने सभी प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, ताड़ासन, कपालभाति दव अनुलोम-विलोम का अभ्यास कराया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को नियमित योग की इन क्रियाओं को करने से होने वाले लाभ के बारे में बताया। कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को अनुशासित करने और मन-मस्तिष्क को शांत करने का विज्ञान है। नियमित योग से शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ता है। तनाव कम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.