पूर्णिया, अप्रैल 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। 10 अप्रैल को भारतीय योग संस्थान के 60 वें स्थापना दिवस के अवसर पर गोकुल सिंह ठाकुरबाड़ी रजनी चौक में आयोजित भव्य समारोह में नगर निगम की उपमहापौर पल्लवी गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं योगाचार्यों के सम्मान के साथ किया गया। कार्यक्रम शुभारंभ के बाद योग समिति की क्षेत्रीय प्रधान इंदू सिंह एवं अन्य बहनों ने मिलकर उप महापौर का फूल मालाओं से स्वागत किया। अपने संबोधन में उपमहापौर ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन संस्कृति और जीवन पद्धति का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति भी प्राप्त होती है। उन्होंने भारतीय योग संस्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.