योग से मजबूत होता है संगठनात्मक अनुशासन : पंकज
महाराजगंज, मई 26 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मंगलवार सुबह प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ योगाभ्यास कर दिन की शुरुआत की। योग सत्र के दौरान पंकज चौधरी ने कहा कि योग केवल व्यक्ति को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह संगठनात्मक जीवन में अनुशासन, संयम और सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करता है। उन्होंने कहा कि योग से कार्यकर्ताओं में मानसिक एकाग्रता, धैर्य और टीम भावना विकसित होती है। इससे संगठन और अधिक मजबूत बनता है। उन्होंने कहा कि जब कार्यकर्ता शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं तो वे समाज और राष्ट्रसेवा के कार्यों को अधिक ऊर्जा और समर्पण के साथ कर पाते हैं। यह भी पढ़ें- गृह जनपद में कार्यकर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.