योग से बढ़ती एकाग्रता और स्मरण शक्ति
लखनऊ, जून 1 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता लखनऊ विश्वविद्यालय के योग विभाग, फैकल्टी ऑफ योग एवं ऑल्टरनेटिव मेडिसिन की ओर से 12 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत, योग सभागार में नर्वस सिस्टम पर योग का प्रभाव विषयक सेमिनार हुआ। सेमिनार में योग संकाय के कोआर्डिनेटर डॉ अमरजीत यादव ने कहा कि नर्वस सिस्टम शरीर का महत्वपूर्ण अंग है जो शरीर के सभी अंगों की गतिविधियों को नियंत्रित करता है। योग के नियमित अभ्यास से नर्वस सिस्टम की कार्य क्षमता में महत्वपूर्ण सुधार आता है।डा. अमरजीत यादव ने कहा कि शीर्षासन के अभ्यास से मस्तिष्क की ओर रक्त संचार बढ़ता है जिससे शरीर में संतुलन और एकाग्रता बढ़ती है। योगासनों के अभ्यास से नर्वस सिस्टम स्वस्थ, सक्रिय और संतुलित रहता है। एकाग्रता, स्मरण शक्ति और निर्णय क्षमता में सुधार होता है और मानसि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.