बागेश्वर, दिसम्बर 21 -- जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को चंडिका मंदिर पार्क में आयुर्वेद विभाग द्वारा योग शिविर का आयोजन किया। योग शिविर के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रतिदिन शाम चार बजे आयोजित होने वाले नियमित योग सत्र में सहभागिता हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में योग एवं प्राकृतिक सहायक जसवंत सिंह, योग अनुदेशक नंदन सिंह नगरकोटी तथा कविता परिहार द्वारा योगाभ्यास कराया गया, जिसमें 28 लोगों ने भाग लिया।कार्यक्रम में मुख्य फार्मेसी अधिकारी ओम प्रकाश रतूड़ी एवं चिकित्साधिकारी डॉ. एजल पटेल उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.