योग से निरोग रहने का संदेश, एरका में सात दिवसीय शिविर संपन्न
औरंगाबाद, अप्रैल 26 -- प्राणायाम व विभिन्न आसनों के अभ्यास से स्वास्थ्य सुधार पर जोर फोटो- 26 अप्रैल एयूआर 3 कैप्शन- योगाभ्यास करते एरका के ग्रामीण अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा प्रखंड के एरका गांव में भारत स्वाभिमान पतंजलि योग समिति की ओर से सात दिवसीय योग शिविर का सफल आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को योग के प्रति जागरूक कर उन्हें निरोग जीवन के लिए प्रेरित करना रहा। पंचदेव धाम चपरा के सौजन्य से आयोजित इस शिविर में प्रतिदिन सुबह प्राणायाम के साथ अनुलोम-विलोम, कपालभाति व भस्त्रिका जैसे श्वास संबंधी अभ्यास कराए गए। इसके साथ ही ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, पवनमुक्तासन व शवासन सहित कई योगासनों का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षक ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, पाचन तंत्र मजबूत होता है और मानसिक तनाव मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.