जौनपुर, जून 20 -- सतहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को मुंगरा बादशाहपुर विकास खंड परिसर में सुबह करीब साढ़े छह बजे योगाचार्य सुरेंद्र नाथ बिंद के निर्देशन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योग का पूर्वाभ्यास कराया गया। यह कार्यक्रम सुबह आठ बजे तक चला, जिसमें विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योग गुरु सुरेन्द्र नाथ बिंद ने अधिकारियों और कर्मचारियों को पद्मासन, प्राणायाम, नाड़ी शोधन, हलासन, वज्रासन तथा सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से शरीर निरोगी रहता है। बीमारियों से बचाव संभव है। उन्होंने सभी लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- योग सप्ताह में गूंजा स्वस्थ जीवन का संदेश क...