चंदौली, मार्च 14 -- नौगढ़। राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के तहत शुक्रवार को चौथे दिन योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर योग के महत्व को समझाया और स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनाने का संदेश दिया। प्राचार्य एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने का सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. देवेश कुमार यादव, मनीष राज बावरे, महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.