रांची, जून 18 -- रांची। डीएवी गांधीनगर में गुरुवार को योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सत्यानंद योग मिशन के स्वामी मुक्तरथ और आचार्य केशव ने शिक्षकों व विद्यार्थियों को योग का महत्व समझाया। प्रतिभागियों को ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने सभी को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए दैनिक जीवन में नियमित योग अपनाने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- योगाभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मिलती है मानसिक शांति : सरिता यह भी पढ़ें- योगाभ्यास कराया गया यह भी पढ़ें- मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए की योग साधना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...